आज की खबर

UPSC में राजधानी रायपुर का जलवा, 3 सलेक्ट… इनमें वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक के साथ टॉपर, आईएएस मिलेगा… छत्तीसगढ़ से 5 चयनित, सीएम साय ने दी बधाई

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के फाइनल रिजल्ट में संभवतः पहली बार राजधानी रायपुर से तीन युवा सिविल सर्विसेज के लिए चुन लिए गए हैं। रायपुर में गुढ़ियारी की वैभवी अग्रवाल प्रदेश में टाप पर हैं और उनकी 35वीं रैंक है। इस हिसाब से उन्हें आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अलाट होने की पूरी संभावना है। कंपीटिटिव एक्जाम का छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा माहौल बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में है, हालांकि दोनों ही शहरों से यूपीएससी में कोई सलेक्शन नहीं हुआ है। रायपुर से यूपीएससी में सलेक्शन कम ही होता है, लेकिन इस बार हवा का रुख बदल गया है। गुढ़ियारी निवासी वैभवी ने तीसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्लीयर की है, उसमें भी पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी क्लीयर नहीं हुआ था। रायपुर से ही रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया भी चयनित हुए हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ से दर्शना सिंह बघेल का 383वां रैंक है, और उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) मिलने की पूरी संभावना है। डीएसपी रहते हुए धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने भी यूपीएससी में 623वीं रैंक हासिल की है। रौनक अग्रवाल ने भी अच्छी रैंक से यूपीएससी क्लीयर की है। अभी रायगढ़ जिले से संजय गुप्ता के सलेक्ट होने की खबरें भी आई हैं और बताया गया है कि उनकी 452वीं रैंक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button