आज की खबर

राजधानी की पुलिस आपकी गाड़ी रोक लेगी, अगर नंबर प्लेट में होगी यह समस्या… कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के निर्देश पर अभियान

राजधानी कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस कल, शनिवार से आपकी कार से दोपहिया तक के वाहनों को रोककर नंबर प्लेट की बारीकी से जांच करने जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस यह अभियान चलाएगी। पुलिस केवल उन्हो गाड़ियों को रोकेगी, जिनमे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी। ऐसे तमाम गाड़ी वालों से मौके पर ही एचएसआरपी हाई सिक्योरिटी) नंबर प्लेट के लिए फॉर्म भराये जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर ने आज शुक्रवार को ट्रैफिक अफसरों को इस अभियान की ब्रीफिंग दी है। उन्होंने एक अपराध पैटर्न की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि राजधानी में अपराधियों द्वारा वाहनों में नंबर प्लेट बदलकर या बिना नंबर के वाहनों का उपयोग कर अपराधो को अंजाम देने की सूचनाएं हैं। बिना एचएसआरपी (हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नंबर वाले प्लेट लगाने से वाहनों की पतासाजी में कठिनाई होती है। इसलिए शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों की पतासाजी के लिए नंबर प्लेट पर अभियान चलाना ज़रूरी है। यह अभियान आज ही कुछ चौक-चौराहों में शाम से ही शुरू किया जा सकता है।

रायपुर जिले में लगभग 15 लाख वाहन पंजीकृत है, जिसमें से लगभग 7 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट है। शेष वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट अनिवार्यतः लगाया जाना है। पुलिस के अनुसार इस नंबर प्लेट के लगाये जाने से वाहन स्वामियों को लाभ होगा उनके वाहन नंबर का कोई दुरूपयोग नही कर सकेगा। वाहनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहन चालकों को सजग रखने हेतु परिवहन विभाग के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस संयुक्त रूप वाहनों के एचएसआरपी नंबर प्लेट की जांच अभियान चलाया जाएगा। जिन वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नही पाया जाएगा उनका नंबर प्लेट मौके पर ही बनवाने फार्म भरवाया/रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।

बता दे कि हाई.सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एक विशेष नंबर प्लेट है जिसे वाहनों की सुरक्षा और वाहन पहचान से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह अद्वितीय सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है- जैसे कि विशिष्ट पहचान संख्या और क्रोमियम होलोग्राम और इम्पॉस्ड नंबर । यह सभी प्रकार के वाहनों के लिए अनिवार्य है, ताकि वाहन पंजीकरण को सुव्यवस्थित किया जा सके और धोखाधड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। नंबर प्लेट एल्यूमीनियम से बनी होती हैं और इसमें आसानी से परिवर्तन या छेड़छाड़ नहीं होती हैं। इसमें लेजर उत्कीर्णन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, इसके स्नैप लॉक को प्लेट से हटाया नहीं जा सकता है, जिससे डुप्लिकेट बनाना या उनका दुरुपयोग करना काफी मुश्किल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button