आज की खबर

पूर्व भाजपा नेता के भाई की कोल फैक्ट्री पर बुलडोजर… अफ़ीम की खेती ले आई परिवार पर आफ़त

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले में आज सुबह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा अफीम की खेती में फंसे विनायक ताम्रकार और उसके भाई बृजेश ताम्रकार के डिपो तथा अन्य निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चला दिया गया है। कार्रवाइयां दुर्ग-बेमेतरा रोड पर विशाल कोल फैक्ट्री तथा अन्य छोटे छोटे निर्माण पर हुई है। जांच में बड़ा खुलासा यह हुआ है कि जिस ज़मीन पर अफीम उगाई गई थी, वह ताम्रकार की बहनों के नाम रजिस्टर्ड बताई गई हैं। इससे भाजपा नेता का पूरा परिवार ही मुसीबत में आ गया है।
पुलिस और प्रशासन ने दुर्ग-बेमेतरा मार्ग पर स्थित विनायक ताम्रकार के भाई और परिवार से जुड़ी कोल फैक्ट्री और अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। इनमें सड़क पर कब्जा कर बनाई दुकानें भी हैं। इस कार्रवाई के दौरान सभी जगह ग्रामीण इकट्ठा थे और ताम्रकार तथा भाई पर लोगों ने गुस्सा भी ज़ाहिर किया। वे कार्रवाई को सही ठहराते हुए दबंगई के आरोप भी लगा रहे थे।
बता दें कि दुर्ग के समोदा गांव में लगभग 5 से 10 एकड़ जमीन पर मक्के की फसल के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने विनायक ताम्रकार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। 
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button