छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र… राज्यपाल का बिना रोकटोक अभिभाषण… आर्थिक सर्वेक्षण पेश, फिर सदन स्थगित

छत्तीसगढ विधानसभा का बजट सत्र 23 फ़रवरी, सोमवार को ठीक सुबह 11 बजे शुरू हो गया। इससे पहले, विधानसभा परिसर में स्पीकर डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी मौजूद थे। आज सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से हुई। ख़ास बात यह रही कि बिना विपक्ष की टोकाटोकी के, राज्यपाल ने अभिभाषण पूरा किया। इसके बाद वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। फिर स्पीकर डॉ रमन ने सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया।
छत्तीसगढ़ का बजट कल, 24 मार्च को पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार का बजट गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और उद्योग पर केंद्रित रहेगा, साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खास योजनाएं लाई जाएंगी। जिलों में नालंदा लाइब्रेरी, शहरों में स्टेडियम और रिंग रोड बनाए जाएंगे। बजट के बाद सदन उस दिन के लिए स्थगित किया जाएगा। 25 फरवरी को इस अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी।



