Breaking News : निगम, मंडल और आयोगों में भाजपा के 36 नेताओं को अध्यक्ष का पद… रात में सूची जारी, प्रदेशभर के नेताओं को प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोगों के रिक्त पदों पर बुधवार को देर रात नियुक्ति कर दी गई है। जिन नेताओं को निगम, मंडल और आयोगों की कमान सौंपी गई है, उनमें बस्तर से राजधानी होकर सरगुजा तक के नेता शामिल हैं। पार्टी ने 34 नेताओं को इन संस्थाओं में अध्यक्ष तथा दो नेताओं को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिन्हें मौका दिया गया है, उनमें अधिकांश पहली बार अध्यक्ष बनाए गए हैं। भूपेंद्र सवन्नी को क्रेडा, सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम, राजा पांडेय को पाठ्य पुस्तक निगम, राजीव अग्रवाल को सीएसआईडीसी, अनुराग सिंहदेव को हाउसिंग बोर्ड, संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम, नंदकुमार (नंदे) साहू को आरडीए, रामसेवक पैकरा को वन विकास निगम तथा दीपक म्हस्के को मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन का चेयरमैन बनाया गया है। जानकारों के मुताबिक जिन निगम, मंडलों और आयोगों में रिक्तियां थीं, लगभग सभी में चेयरमैन बैठा दिए गए हैं।
निगम-मंडल, आयोगों में नियुक्त किए गए अध्य़क्ष