भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, देखें लिस्ट… पिछले चुनावों में मेहनत करनेवालों को मिली ज़िम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की भारी भरकम टीम की घोषणा कर दी है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से नई प्रदेश कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणाकी गई है। कार्यसमिति में बस्तर से लेकर सरगुजा तक के प्रतिनिधियों को जगह दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कार्यसमिति में उन चेहरों को प्राथमिकता दी गई है जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में धरातल पर बेहतर काम किया था।
भाजपा की नई प्रदेश टीम में क्षेत्रीय संतुलन और आगामी राजनैतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पुराने अनुभवी चेहरों और ऊर्जावान युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नितिन नबीन द्वारा अनुमोदित यह कार्यसमिति सीधे तौर पर उनकी सांगठनिक रणनीति को दर्शाती है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने में यह नई टीम मील का पत्थर साबित होगी, ऐसा पार्टी सूत्रों का कहना है। दरअसल नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ उनके लिए विशेष प्राथमिकता वाला राज्य है। यही कारण है कि कार्यसमिति की घोषणा में बारीकी से हर समीकरण का ध्यान रखा गया है।








