आज की खबर

बड़ी खबर : कवर्धा मेडिकल कॉलेज के लिए 357 करोड़, मनेंद्रगढ़ 362 करोड़, जांजगीर के लिए 357 करोड़ रु मंजूर… तुरंत होगा टेंडर, निर्माण का रास्ता साफ़

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों (मेडिकल कॉलेज) की स्थापना के लिए बड़ी घोषणा की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा मेडिकल कालेज के लिए 357.25 करोड़ रूपए, कबीरधाम मेडिकल कालेज के लिए 357.25 करोड़ रूपए और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कालेज के लिए 362.57 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

सीएम साय की पहल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को तीनों मेडिकल कॉलेजों कि लिए 1077 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का आभार जताया है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि यह स्वीकृति मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है। इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button