लाइन लगी है… छत्तीसगढ़ में अफ़ीम का तीसरा खेत मिला… बलरामपुर के गांव में 3 एकड़ में तैयार फसल
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। कुसमी में अफीम का खेत मिलने के बाद पुलिस ने यहीं के खजूरी पंचायत के तुर्रीपानी गांव में भी 2.5 से 3 एकड़ अतिरिक्त जमीन पर अफीम की अवैध खेती पकड़ी है। यहाँ चल रही जांच में बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि झारखंड के किसी व्यक्ति ने स्थानीय किसानों की जमीन लीज पर लेकर यह खेती शुरू की थी।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें औषधीय या मसाले की खेती का झांसा देकर जमीन ली गई थी। यहाँ भी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एनसीबी (NCB) की मौजूदगी में फसल को नष्ट करने और सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो जमीन मालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है।
वैसे दो दिन पहले कुसमी में पकड़ा गया अफ़ीम का खेत जिस व्यक्ति का है, उसके भी पोलिटिकल कनेक्शन निकले हैं। इसलिए अफ़ीम की खेती को लेकर प्रदेश में राजनयिकों बवाल मचा है।



