आज की खबर

एक्टर साहिल खान इसलिए गिरफ्तार… 67 सट्टा साइट बनाई, 2 हजार सिम खरीदे, इनसे चले 1700 फर्जी बैंक खाते

फिल्म और ओटीटी के एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस की एसआईटी ने जगदलपुर से गिरफ्तार किया और मुंबई लेकर रवाना हो गई। मुंबई के माटुंगा थाने में साहिल समेत 37 लोगों के खिलाफ लोटस सट्टा एप 247 में पार्टनरशिप का केस दर्ज है। लोटस दरअसल छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव एप से संबंधित सट्टा एप है। मुंबई एसआईटी साहिल को सोमवार को वहां की कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल केस दर्ज होने के बाद साहिल ने मुंबई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जो खारिज कर दी गई। इसके बाद एसआईटी इस एक्टर की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई। साहिल पर सट्टा एप के मामले में आरोप गंभीर हैं। पुलिस के मुताबिक साहिल ने 67 वेबसाइट बनाई थीं, जिसके जरिए लोग सट्टा लगा रहे थे। एक्टर पर विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करने और निकालने के लिए 2000 सिम कार्ड का उपयोग करने का आरोप भी है। सभी सिम कार्ड फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर खरीदे गए। यही नहीं, पैसे विदेशों में भेजने तथा इसे क्रिप्टोकरेंसी में बदलने के लिए 1700 फर्ईजी बैंक खातों से ट्रांजेक्शन के प्रमाण मिले हैं। ये खाते भी फर्जी दस्तावेजों से खोले गए। पुलिस ने अदालत में पेश किए गए केस में यह भी बताया कि सट्टा एप लोटस 247 को प्रमोट करने के लिए टेलीग्राम और वाट्सएप पर लगभग 1000 चैनलों का उपयोग किया या।

20 साल पहले स्टाइल फिल्म से एंट्री की थी साहिल ने, कई फिल्में-सीरियल में एक्टिंग

साहिल खान ने नाचेंगे सारी रात म्यूजिकिल वीडियो से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। 2001 में फिल्म स्टाइल में मुख्य भूमिका से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई। एक्सक्यूज में, जे है जिंदगी, डबल क्रास, अलादीन और रामा-द सेवियर में भूमिका से साहिल ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button