आज की खबर

रायपुर हाईवे पर आरंग के पास हादसा… दो सगे भाई समेत तीन मृत, सब 20 साल के आसपास… कार डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर

रायपुर से मंदिरहसौद होकर जाने वाले नेशनल हाईवे पर आज तड़के भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। मृतकों और घायल, सबकी उम्र 20 साल के आसपास बताई गई है। युवक कार लेकर निकले थे और हादसे का शिकार हो गए।

मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रुप में हुई है। मिथलेश धीवर गंभीर रूप से घायल है। मृतक आरंग के रहनेवाले थे। हादसा नवा रायपुर के आगे आरंग के पास हुआ है। युवक पुरानी इंडिका विस्टा लेकर निकले थे। सम्भवतः रफ़्तार की वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी और रेलिंग तोड़ते हुए बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button