आज की खबर

अभनपुर भारतमाला स्कैम : डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार गिरफ्तार, अपर कलेक्टर की अरेस्टिंग नहीं… सभी स्कैम की अवधि में एक-एक पोस्ट नीचे अभनपुर में थे पदस्थ

अभनपुर भारतमाला प्रोजेक्ट के जमीन अधिग्रहण में हुए करोड़ों के मुआवजा स्कैम में आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) ने मौजूदा डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे और तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को अरेस्ट कर लिया है। स्कैम की अवधि में दोनों अफसर अभनपुर में बतौर तहसीलदार और नायब तहसीलदार पदस्थ थे। दोनों ही अफसर लंबे समय से फरार थे। इस मामले में ईओडब्लू ने अपर कलेक्टर (तत्कालीन अभनपुर एसडीएम) निर्भय साहू को भी आरोपी बनाया है। वह भी फरार हैं, गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

अभनपुर भारतमाला मुआवजा स्कैम की इन्वेस्टीगेशन के अनुसार आरोपियों ने जमीन के बड़े टुकड़ों को पिछली तारीखों में परिवार के सदस्यों के बीच छोटे हिस्सों में बांट दिया ताकि अधिक मुआवजा मिल सके। कुछ मामलों में तो मृतकों और फर्जी वारिसों के नाम पर भी पैसे निकाले गए। EOW की जांच में यह घोटाला ₹32 करोड़ से ₹62 करोड़ के बीच बताया गया है।

इस मामले में जिन सरकारी अफसरों को आरोपी बनाया गया, उनमे पूर्व SDM निर्भय साहू, तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और नायब तहसीलदार लाखेश्वर प्रसाद किरण सहित कई पटवारी (दिनेश पटेल, जितेंद्र साहू आदि) शामिल हैं।
अक्टूबर 2025 में तीन पटवारियों को भी गिरफ्तार किया गया था। भ्रष्टाचार के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी छापेमारी कर कैश और डिजिटल दस्तावेज जब्त किए हैं। भारतमाला मुआवजा स्कैम में इससे पहले हरमीत सिंह खनूजा (मास्टरमाइंड), उमा तिवारी और केदार तिवारी तथा विजय जैन को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button