आज की खबर
राजधानी में 15 साल की बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया… दुष्कर्म का आरोपी 61 साल का बुजुर्ग सरकारी कर्मचारी अरेस्ट

राजधानी के पुरानी बस्ती थाने में रविवार को दुष्कर्म का ऐसा मामला दर्ज हुआ है, जो सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने वाला है। रायपुर की 15 साल की एक बच्ची ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले तक बच्ची के परिजन को लगता था कि पेट की कोई तकलीफ़ है। बच्चा होने के बाद बच्ची ने परिजन को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। डिलीवरी के बाद जिला अस्पताल ने पुलिस को खबर दी। फिर बच्ची के परिजन की रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो का केस रजिस्टर किया। बयानों में 61 साल के हरपाल का नाम आया। वो सरकारी कर्मचारी है और कुछ माह में रिटायर होने वाला है। पुरानी बस्ती पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। मामला गंभीर है इसलिए पुलिस गहराई से तफ्तीश कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक बच्ची और उसका बच्चा, दोनों ठीक हैं।