आज की खबर

तबादले तीन साल बाद इसी महीने खुल सकते हैं… साय कैबिनेट बुधवार को बना सकती है नई पालिसी… अभी तबादलों से शैक्षणिक सत्र का होगा समन्वय

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की सरकार तीन साल बाद इस साल एक माह के लिए तबादले खोल सकती है। पिछली बार तबादले 2022 में हुए थे, फिर बैन लग गया था। मिली जानकारी के मुताबिक साय सरकार नई ट्रांसफर नीति का ड्राफ्ट तैयार कर रही है। इस पर साय कैबिनेट की 4 जुलाई को होने वाली बैठक में मंथन हो सकता है, ट्रांसफर पालिसी फाइनल भी की जा सकती है। माना जा रहा है कि तबादले इसी महीने अगले कुछ दिन में खुल सकते हैं और 20 से 30 दिन के भीतर बंद हो जाएंगे। जून में तबादले खुलने की बड़ी वजह ये है कि ट्रांसफर में जाने वालों के बच्चों को नई जगह स्कूलों में एडमिशन मिल जाता है और उनकी पढ़ाई खराब नहीं होती।

तबादलों पर बैन अब भी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि तबादले नहीं हो रहे हैं। नीति के तहत बैन के समय तबादलों का विशेषधिकार केवल मुख्यमंत्री के पास रहता है। रेगुलर प्रैक्टिस तो ये है कि साल में तबादलों पर 11 महीने तक बैन रहता है, एक माह के लिए तबादले खुलते हैं। बीच-बीच में जरूरत पड़ने पर सीएम के समन्वय से तबादला सूचियां जारी की जा सकती हैं। लेकिन यह सूचियां केवल सीएम के अनुशंसा पर ही संभव है, बाकी अर्जियों पर विचार नहीं होता। बैन हटने पर विभागों से तबादला सूचियां जारी की जा सकती हैं, इनमें सीएम के समन्वय की आवश्यकता नहीं रहती।

अंतिम बार बैन एक माह के लिए हटा था 2022 में

बता दें कि तबादलों पर एक माह के लिए 2022 में प्रतिबंध हटा था। 2023 में चुनाव थे, चुनाव आयोग के आदेश पर तीन साल से अधिक वालों को बड़ी संख्या में इधर से उधर कर दिया गया था, विधानसभा चुनाव भी थे इसलिए बैन हटाया नहीं गया। नई सरकार बनने के बाद सीएम के समन्वय से थोक में अफसर-कर्मियों को इधर से उधर किया गया। इस वजह से तब भी बैन नहीं खोला गया। माना जा रहा है कि अब सभी महत्वपूर्ण चुनाव हो चुके हैं, ट्रिपल इंजन की सरकार है, इसलिए इस बार तबादलों पर बैन एक माह के लिए हटाया जा सकता है। इस दौरान सभी विभागों में तबादले होंगे। विभागों में इस तरह की तैयारी भी है। केवल सरकार से हरी झंडी का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि यह संकेत दो दिन बाद होने वाली कैबिनेट से मिल जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button