आज की खबर

तोंगपाल और आसपास साय सरकार ने बिछाया सड़कों का जाल… कई नक्सल प्रभावित गांवों तक पहली बार पहुंची सड़कें… सुशासन तिहार में सीएम सुकमा में

बस्तर में नक्सल उन्मूलन के लिए आपरेशंस आक्रामकता से चल रहे हैं, साय सरकार उतनी ही तेजी से सड़कों का जाल भी बिछाती जा रही है। शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत तोंगपाल के समाधान शिविर में पहुंचे थे। सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव बसवराजू एस भी साथ थे। यहां सीएम ने 16 करोड़ रुपए से बनी कई किमी की ऐसी सड़कों का लोकार्पण किया, जिससे तोंगपाल के अंदरूनी गांवों तक कनेक्टविटी हो गई है। तोंगपाल और नजदीकी कस्बों से सड़कें ऐसे गांवों में भी पहुंची हैं, जहां इससे पहले सड़कें नहीं बल्कि आने-जाने के लिए कच्चा रास्ता था, जो पूरी बरसात बंद रहता था। बाकी समय में नक्सली यहां ट्रैफिक नहीं चलने देते थे।

सीएम साय ने जिन सड़कों का लोकार्ण किया, उनमें कुकानार से बढ़ाईपारा तक 4.80 किमी सड़क भी है। यह 4 करोड़ रुपए से अधिक में बनी है। इसी तरह, एक समय में धुर नक्सल प्रभावित चिंतलनार से किस्टारम तक 4.50 किमी सड़क डेढ़ करोड़ रुपए में तैयार की गई है। बुरकापाल से तोकनपल्ली तक 3.86 किमी सड़क भी सवा करोड़ रुपए से अधिक में बनी है। तुकरम से तोंगपल्ली तक 5 किमी सड़क 1 करोड़ 24 लाख रुपए में पूरी की गई है। इसके अलावा गादीरास से मानकापाल तक 12 किमी सड़क, जिसमें 13 पुल-पुलिया भी हैं, इसे 6 करोड़ 86 लाख रुपए में बनाया गया है। सीएम साय ने सुकमा-दंतेवाड़ा मेन रोड से कासरगुड़ा तक 2 किमी सड़क का लोकार्पण भी किया, जो 1 करोड़ 34 लाख रुपए से बनी है। इन सड़कों की खासियत ये है कि दुरुह जंगलों और धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में बरसों बाद बनाई गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button