आज की खबर

गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय… बीजापुर समेत नक्सल सरेंडर पर मंथन… शाह ने मार्च-26 के टारगेट पर लिए अपडेट

राजधानी से अचानक दिल्ली प्रवास पर गए सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार की शाम ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर ली है। जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक सीएम साय ने गृहमंत्री शाह को बीजापुर में सोमवार को ही हुए 19 नक्सलियों के सरेंडर तथा कुछ दिन पहले सुकमा समेत बस्तर के अलग-अलग जिलों में नक्सलियों के बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण का ब्योरा दिया है। सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री शाह ने मार्च-2026 तक बस्तर से नक्सल उन्मूलन के टारगेट पर अपडेट लिया है। सीएम साय ने उन्हें बताया कि बस्तर में नक्सलवाद अब आखिरी पड़ाव पर है और सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है।

सूत्रों के अनुसार सीएम साय की गृहमंत्री से मुलाकात मंगलवार को प्रस्तावित थी, लेकिन आज ही गृहमंत्री ने अपने निवास पर मुलाकात का समय दे दिया। दोनों के बीच हुई बैठक में  छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से बातचीत हुई है। इसी दौरान सीएम साय ने बताया कि बीजापुर में 9 ईनामी नक्सलियों समेत कुल 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। छत्तीसगढ़ सरकार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर सिर्फ संघर्ष की भूमि न रहकर शांति, विकास और संभावनाओं का नया केंद्र बने।बैठक में बस्तर के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button