आज की खबर

दशहरा उत्सव : पहली बार WRS मैदान पर एक घंटा इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी… ट्रेनों की रफ़्तार पर लग गया ब्रेक… रायपुर में कई जगह भव्य आयोजन

राजधानी रायपुर में दशहरा (विजयदशमी) के अवसर पर रावण दहन की भव्य तैयारियां की गई हैं। शहर के विभिन्न छोटे-बड़े मैदानों और मोहल्लों को मिलाकर कई प्रमुख जगहों पर रावण दहन के आयोजन हो रहे हैं। डब्लूआरएस मैदान का आयोजन रायपुर का प्रमुख और बड़ा आकर्षण है। यहाँ 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल हो रहे हैं। इस बार भी डब्लूआरएस मैदान पर दशहरा उत्सव में करीब 5 लाख लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है।

प्रदूषण को कम करने और सुरक्षा के लिहाज से इस बार WRS मैदान में बारूद वाले पारंपरिक पटाखों की जगह कोलकाता से मंगाए गए विशेष इलेक्ट्रॉनिक पटाखों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दहन से पहले करीब 1 घंटे तक यह डिजिटल आतिशबाजी आसमान को रोशन करेगी। WRS मैदान रेलवे ट्रैक के पास होने के कारण उत्सव के दौरान उरकुरा से रायपुर स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

रावणभाठा मैदान पर आयोजित दशहरा उत्सव पारंपरिक रूप से रायपुर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक दशहरा स्थलों में से एक है। यहाँ भी हज़ारों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसी तरह बूढ़ापारा सप्रे स्कूल मैदान
पर पिछले 15 वर्षों से लगातार भव्य आयोजन हो रहा है। इस वर्ष यहाँ 50 फीट ऊंचा रावण जलाया जा रहा है। बोरियाखुर्द खेल मैदान पर रावण (45 फीट) के साथ-साथ कुंभकर्ण (30 फीट) और मेघनाथ (30 फीट) के पुतलों का भी त्रिविध दहन किया जाता है। बीटीआई मैदान (शंकर नगर) शंकर नगर में भी यहाँ भी क्षेत्रीय समिति द्वारा बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दहन की तैयारियां की गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button