आज की खबर

बिलासपुर बवाल में 50 से ज़्यादा पर एफआईआर… 11 युवकों की पहचान, जेल भेजे गए… कई जगह अब भी भारी फोर्स

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (खपरगंज-मसानगंज) में शुक्रवार 28 अगस्त की रात हुए बवाल और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू करते हुए 11  युवकों को जेल भेज दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों के 50 से अधिक उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) और वीडियो फुटेज के जरिए अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है. इसके लिए बिलासपुर पुलिस ने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है।

सुरक्षा के मद्देनजर बिलासपुर के प्रभावित क्षेत्रों में धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू है। मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस के अनुसार, इस हिंसा की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी और दो व्यक्तियों के बीच आपसी पुरानी रंजिश के कारण हुई थी। इसीलिए पुलिस जांच के तहत दोनों पक्षों के उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है। बिलासपुर प्रशासन और पुलिस ने इस विवाद में सख्त रवैया अपनाया हुआ है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट कहा है कि सभी 50 से ज़्यादा आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button