आज की खबर

साय कैबिनेट का अहम फ़ैसला… धान किसानों को बची हुई रकम होली से पहले उनके खातों में… बजट सत्र से पहले विनियोग विधेयक का प्रारूप मंज़ूर

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट ने होली पर्व से पहले धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त देने का फैसला किया हैं।आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुछ और ज़रूरी फ़ैसले लिए गए हैं।

सीएम साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त करेगी। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षों में इस योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।

इसके अलावा, साय कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद ने बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन भी किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button