आज की खबर

जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53 वें सीजेआई… 9 फ़रवरी 2027 तक रहेंगे चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया… शपथ ग्रहण में पहली बार 7 देशों के चीफ जज भी

सबसे पहले… जस्टिस सूर्यकांत के अहम फैसले

– कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को सही ठहराया

– पुराने राजद्रोह कानून पर रोक लगाई

– बार एसो में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण

– AMU के अल्पसंख्यक दर्जे पर दोबारा विचार

– पेगासस जासूसी मामले में जांच कमेटी बनवाई

– डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय पर सख्त आदेश का आदेश

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार, 24 नवंबर को सुबह राष्ट्रपति भवन में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी शिरकत की।इस शपथ ग्रहण समारोह की एक खास बात रही कि भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार ब्राजील, भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका को मिलाकर सात देशों के मुख्य न्यायाधीश अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। इससे पहले किसी CJI के शपथ समारोह में इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल नहीं आया था।

14 महीने का होगा कार्यकाल

जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे। उनका कार्यकाल करीब 14 महीने का होगा। वे पूर्व CJI जस्टिस बीआर गवई की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म हुआ। हरियाणा के हिसार जिले से 50 किमी दूर पेटवार गांव में 10 फरवरी 1962 को जन्मे जस्टिस सूर्यकांत का जीवन प्रेरणा देने वाला है। उनके पिता संस्कृत के शिक्षक और साहित्यकार थे, मां गृहणी। 10वीं तक उन्होंने गांव में ही पढ़ाई की। पहली बार शहर तब देखा, जब आगे की पढ़ाई के लिए बाहर गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button