आज की खबर

कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 625 पद, स्पोर्ट्स ऑफिसर के 25 और लाइब्रेरियन की कुल 50 नौकरियां निकलीं… सीएम साय की पहल पर विज्ञापन जल्दी ही

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में बड़े पैमाने पर असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पोर्ट्स ऑफिसर्स और लाइब्रेरियन की नौकरियां निकाल दी हैं। असिस्टेंट प्रोफेसरों के 625 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है। इसी तरह कॉलेजों में स्पोर्ट्स ऑफिसर्स के 25 तथा लाइब्रेरियन के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी नई नौकरियों को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने अनुमति दे दी है। सीएम साय ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार इसी तरह भर्ती हेतु स्वीकृत पदों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद शामिल किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती होने से महाविद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता और शोध कार्यों में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा। इसी तरह, खेल अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इन पदों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त लाइब्रेरियन के 50 पदों पर भी भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इनकी नियुक्ति से कॉलेजों की लाइब्रेरियों का बेहतर संचालन होगा और अध्ययन सामग्री अधिक व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा विगत 21 माह में महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों, आदिम जाति विकास विभाग में छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य विभिन्न विभागों के अनेक पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा के अनुरूप शिक्षकों के 5000 पदों सहित अन्य पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, तकनीक और प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इन सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति का बेहतर उपयोग होगा और प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button