आज की खबर

छत्तीसगढ़ में 10 माह में बने 5 लाख पीएम मकान… यह देश में ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना मुश्किल

छत्तीसगढ़ ने पीएम आवास योजना में ऐसा राष्ट्रीय कीर्तिमान रचा है, जिसका टूटना मुश्किल है। प्रदेश मेंपिछले 10 माह 4 दिन देश में सर्वाधिक 5 लाख पीएम आवास का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि पीएम आवास केवल मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नींव है।

मौजूदा सरकार की कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाखपीएम आवासों की स्वीकृति का निर्णय लिया गया था। निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी जिलों के सतत, संगठित एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत जिलों की सक्रिय भागीदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक कार्य संस्कृति इस उपलब्धि का मजबूत आधार बनी है। बिलासपुर जिले में 29 हजार 235, महासमुंद में 27 हजार 224, बलरामपुर में 27 हजार 12, कोरबा में 26 हजार 839 तथा रायगढ़ जिले में 26 हजार 707 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त मस्तूरी, आरंग, डभरा, बिल्हा, पाली एवं जैजैपुर जनपद पंचायतों ने भी 7,500 से अधिक पीएम आवासों का निर्माण कर उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सीएम साय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025 -26 में मात्र 10 माह की अवधि में छत्तीसगढ़ में 5 लाख पीएम आवासों का निर्माण पूर्ण होना, जो देश में सर्वाधिक है, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। मैंने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का निर्णय इसलिए लिया, ताकि राज्य का कोई भी गरीब और जरूरतमंद परिवार पक्के घर से वंचित न रहे। यह उपलब्धि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति, प्रशासनिक समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण के साथ-साथ आजीविका सृजन को भी समान प्राथमिकता दी गई है। महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने सीएलएफ बैंक से ऋण लेकर निर्माण सामग्री आपूर्ति का कार्य प्रारंभ किया है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button