आज की खबर
धमतरी में 3 कोबरा कमांडो समेत 4 की भीषण सड़क हादसे में मौत… जवान जगदलपुर से रायपुर आ रहे थे, अर्जुनी इलाके में ट्रक से टक्कर
धम्तरी में आज 14 फ़रवरी को भीषण सड़क हादसे में तीन कोबरा कमांडो और एक ड्राइवर की मौत हो हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पर खपरी बायपास (अर्जुनी थाना क्षेत्र) के पास हुआ। कोबरा कमांडो एडिजायर कार पर सवार थे, जिसकी ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में कोबरा (CoBRA) 201 बटालियन के 3 जवान एसआई (SI) उमेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल राजकुमार गौड़ तथा उनकी कार का ड्राइवर हीरालाल नागर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक अन्य जवान अभिमान राय गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। सभी जवान ये जवान जगदलपुर से रायपुर आ रहे थे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है।



