आज की खबर

छत्तीसगढ़ में सेवारत डॉक्टरों को पीजी करने 3 साल का अध्ययन अवकाश… साय सरकार का बड़ा फैसला, देखें आदेश… फेडरेशन ने जताई खुशी

छत्तीसगढ़ सरकार ने नौकरी कर रहे डाक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की पढ़ाई के लिए अध्ययन अवकाश 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दिया है। इस फैसले से सेवारत डाक्टरों ने खुशी जाहिर की है। छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन (CGDF) लंबे समय से इस मांग को बार-बार सरकार के सामने रख रहा था। छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने कहा यह हमारे निरंतर संघर्ष और संवाद का परिणाम है। अब सैकड़ों डॉक्टर बिना किसी परेशानी के अपनी पीजी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

Screenshot

डॉ. लोधी ने सरकार से एक और मांग की है। उन्होंने कहा कि 2025 से पहले पीजी पढ़ने गए डॉक्टर (बैच 2021, 2022 और 2023) अभी भी इस नए नियम का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन डॉक्टरों को पहले आश्वासन दिया गया था कि उनके साथ न्याय किया जाएगा, लेकिन अब तक उनकी फाइलें अटकी हुई हैं। इन डॉक्टरों को भी 3 साल की छुट्टी का लाभ और जरूरी राहत मिलनी चाहिए, ताकि पुराने और नए डॉक्टरों के बीच कोई असमानता न रहे। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह ने भी राज्य सरकार से अपील की है कि पुराने बैच के डॉक्टरों के लिए जल्द ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और उन्हें उचित लाभ दिया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button