आज की खबर
140 सरेंडर नक्सलियों ने देखी छत्तीसगढ़ विधानसभा… इनमें 54 महिलाएं और 86 पुरुष… एक जत्था पहले भी आ चुका
छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर चुके 140 नक्सली बुधवार को विधानसभा पहुंचे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से देखा और समझा। सरेंडर माओवादियों के इस दल में 54 महिलाएं और 86 पुरुष हैं। विधानसभा भ्रमण के दौरान इन सभी ने सदन की कार्यवाही और प्रक्रिया देखी।यह पहल आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने और लोकतंत्र के प्रति उनकी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से मौजूदा बजट सत्र में दूसरी बार की गई है। अब सरेंडर नक्सली समाज की मुख्यधारा में रहकर बेहतर जीवन जीना चाहते हैं। सरकार और प्रशासन का मानना है कि इस तरह के प्रयास न केवल पुनर्वास प्रक्रिया को मजबूत बनाएंगे, बल्कि भटके युवाओं को भी हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।



